कराची में हिंसक घटनाओं में मरने वालों की संख्या 75 हो गई है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में हिंसा की घटनाओं में अन्य 29 लोग मारे गए और इस प्रकार पिछले चार दिनों में मरने वालों की संख्या 75 हो गई है। पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने चेतावनी दी थी कि यदि कराची में हिंसा की घटनाएं बंद न हुईं तो आतंकवाद निरोधी विशेष दस्तों को तैनात कर दिया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर देश के सुरक्षा बलों की अन्य इकाइयों को भी कराची में तलब किया जा सकता है। ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में कराची में राजनैतिक, भाषाई व जातीय दंगों में पिछले दो महीनों के दौरान कम से कम 300 लोग मारे जा चुके हैं जबकि हज़ारों अन्य घायल हुए हैं।समाचार समाप्त.........166
20 अगस्त 2011 - 19:30
समाचार कोड: 260992
कराची में हिंसक घटनाओं में मरने वालों की संख्या 75 हो गई है..........